Tuesday, November 17, 2026
Home Hoshiarpur पेंशनरों की सुविधा के लिए 19 से 21 नवंबर तक जिला खजाना...

पेंशनरों की सुविधा के लिए 19 से 21 नवंबर तक जिला खजाना कार्यालय होशियारपुर में लगेगा पेंशनर सेवा मेला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार की ओर से पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों की सुविधा के लिए 3 नवंबर 2025 से पेंशन सेवा पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से पेंशन संबंधी सेवाओं का लाभ लेने के लिए पेंशनरों की ई-केवाईसी करवाना तथा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है। इसी उद्देश्य से जिला खजाना कार्यालय होशियारपुर में 19, 20 और 21 नवंबर को जिला स्तरीय पेंशनर सेवा मेला आयोजित किया जा रहा है।

Advertisements

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला खजाना अधिकारी होशियारपुर देस राज ने बताया कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य पेंशनरों की ई-केवाईसी और जीवन प्रमाण पत्र से संबंधित प्रक्रिया को पूरा करवाना तथा उन्हें पेंशन सेवा पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि जिन पेंशनरों ने अभी तक अपना जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा नहीं करवाया है या ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे 19 से 21 नवंबर तक आयोजित इस मेले में पहुंचकर अपनी प्रक्रिया पूरी करवा सकते हैं। इसके लिए पेंशनर जिला खजाना कार्यालय होशियारपुर अथवा अपने नजदीकी उप-खजाना कार्यालय में जाकर ई-केवाईसी करवाने के साथ-साथ जीवन प्रमाण पत्र भी जमा करवा सकते हैं।

जिला खजाना अधिकारी ने सभी पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों के दौरान इस पेंशनर सेवा मेले में पहुंचकर इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूरी करवाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here