
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री गोविंद गौ रक्षा समिति की तरफ से गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर श्री गोविंद गौधाम महातीर्थ फलाही में भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रधान लक्ष्मी नारायण ने बताया कि इस मौके पर सुबह 10 बजे हवन डाला जाएगा और इस दौरान 11 से साढे 12 बजे तक कीर्तन सेवा बिट्टू शर्मा एवं पार्टी की तरफ से निभाई जाएगी।

उन्होंने गौभक्तों से अपील की कि वह कार्यक्रम में पहुंचकर गऊ माता का आशीर्वाद प्राप्त करें।











