
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा जिला महामंत्री राजीव महाजन एवं शहरी मंडलप्रधान राजन शर्मा ने प्रभु पूरम स्थित आश्रम में स्वामी पुष्पिंदर जी महाराज से भेंट की और उन्हें नमन करके आशीर्वाद लिया। इस मौके पर स्वामी जी ने दोनों पदाधाकारियों से कहा कि वह राष्ट्र की एकता और अखण्डता के साथ-साथ धर्म की रक्षा एवं स्थापना पर भी ध्यान दें ताकि हमारी पीढ़ीयां अपनी गौरवमयी संस्कृति एवं इतिहास पर गर्व कर सकें।

इस दौरान राजन शर्मा ने कहा कि स्वामी जी का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि उनका आशीर्वाद सदैव हम सभी पर बना रहे और हमें समाज एवं राष्ट्र की सेवा करने की शक्ति प्रदान करे।












