Tuesday, November 17, 2026
Home Hoshiarpur गोपाष्टमी पर गौमाता की सेवा और सांभ-संभाल का लें संकल्पः अश्वनी गैंद

गोपाष्टमी पर गौमाता की सेवा और सांभ-संभाल का लें संकल्पः अश्वनी गैंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गोपाष्टमी के पावन अवसर पर नई सोच संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अशवनी गैंद ने सभी देशवासियों से गौमाता की सेवा, सुरक्षा और उचित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गौमाता हमारी भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और परंपराओं का अभिन्न हिस्सा हैं। उनकी सेवा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी भी है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि गौमाता को सड़कों पर बेसहारा छोड़ने के बजाय उनके लिए उचित चारे, स्वच्छ पानी, सुरक्षित आश्रय और समय पर चिकित्सा की व्यवस्था करनी चाहिए। अक्सर सड़कों पर घूमने वाली गायें दुर्घटनाओं का शिकार होती हैं और प्लास्टिक तथा कूड़ा खाने के कारण गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो जाती हैं। इस समस्या के प्रति समाज को गंभीरता से विचार करना चाहिए। इस अवसर पर अशोक शर्मा ने कहा कि गौशालाओं की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं, धार्मिक संगठनों और सरकार को मिलकर प्रयास करने चाहिए। केवल गौमाता के नाम पर कार्यक्रम आयोजित करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी वास्तविक सेवा और संरक्षण के लिए धरातल पर काम करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि किसानों और पशुपालकों को भी गौवंश की देखभाल के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए तथा बेसहारा गौवंश के पुनर्वास के लिए ठोस व्यवस्था होनी चाहिए। स्थानीय प्रशासन को भी इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। गैंद ने सभी लोगों से अपील की कि गोपाष्टमी पर केवल पूजा-पाठ तक सीमित न रहें, बल्कि गौमाता को हरा चारा खिलाने, पानी उपलब्ध करवाने और जरूरतमंद गौवंश की सहायता करने का संकल्प लें। गौमाता की सेवा और संभाल को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर ही हम अपनी संस्कृति और मानवीय मूल्यों का सम्मान कर सकते हैं। इस अवसर पर वीर प्रताप राणा, हरीश गुप्ता हैप्पी, नीरज गैंद, राकेश वर्मा, नीतिश कुमार, अवतार सिंह धालीवाल आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here