Wednesday, November 18, 2026
Home Hoshiarpur भाजपा नेताओं ने विद्यार्थियों का बढ़ाया हौंसला, मेहनत व अनुशासन के साथ...

भाजपा नेताओं ने विद्यार्थियों का बढ़ाया हौंसला, मेहनत व अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का दिया संदेश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के सर्वहितकारी विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री राजीव महाजन एवं शहरी मंडल प्रधान पंडित राजन शर्मा अपने साथी कार्यकर्ताओं सहित विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

Advertisements

भाजपा नेताओं ने बच्चों को जीवन में मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here