
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गत दिवस 30 वर्षीय नौजवान कृष्ण कुमार की होशियारपुर केंद्रीय जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर उनके परिजन तथा जानकार जेल चौक पर प्रोटेस्ट कर रहे है। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने बताया है कि उनके सगे संबंधियों ने बताया है कि जेल प्रशासन उसके मौत के असली कारणों को छिपा रहा है। क्योकि मौत से पहले उसकी तबीयत खराब होने की जानकारी दी गई थी। परन्तु अब मौत का कारण आत्महत्या बताया जा रहा है। जोकि आपस में विरोधाभासी है।

श्री सूद ने कहा है के पंजाब की जेलों की लचर व्यवस्था जितनी मौजूदा सरकार के समय हुई उतनी पहले कभी देखने को नहीं मिली। जेलों में लगातार गैंगस्टरों की गतिविधियां चल रही है तथा जेल में बैठे मीडिया के जरिये उनकी इंटरव्यू तक प्रसारित हो चुकी है। जेलों में जमकर नशे का धंधा भी चल रहा है। जिसके जीवंत उदाहरण में होशियारपुर केंद्रीय जेल के उपाध्यक्ष तक सलिप्त पाए गए है। इसी तरह आत्म हत्याओं का सिलसिला भी लगातार जारी है जो कि चिंता का भारी विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कृष्ण कुमार की मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए उसकी न्यायिक जाँच करवाई जाये तथा कसूरवार लोगों के खिलाफ कड़ी करवाई की जाये।











