Thursday, October 8, 2026
Home Education DEO ने Lect. Sandeep को किया साबित

DEO ने Lect. Sandeep को किया साबित

Oplus_131072

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला टूर्नामेंट कमेटी द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समागम के दौरान सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल के लेक्चरर संदीप कुमार सूद को उनकी शानदार सेवाओं के लिए जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी मैडम ललिता अरोड़ा द्वारा विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

Advertisements

इस मौके पर उन्होंने कहा कि संदीप कुमार सूद ने शिक्षा विभाग के हर कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर योगदान दिया है। इस मौके पर लेक्चरर संदीप कुमार  सूद ने कहा कि जब भी विभाग के अधिकारियों द्वारा उनके कार्य की सराहना की जाती है तो उनमें एक नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि जिला होशियारपुर जहां शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है वही खेलों के क्षेत्र में भी अपनी नई पहचान बना रहा है।

इस मौके पर उपजिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी धीरज विशिष्ट, जिला खेल कोऑर्डिनेटर जगजीत सिंह, लेक्चरर प्रभजोत सिंह, टूर्नामेंट कमेटी के सचिव प्रिंसिपल इंद्रजीत सिंह वड़ैच, उपाध्यक्ष प्रिंसिपल त्रिलोचन सिंह आदि भी उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here