Wednesday, October 28, 2026
Home Education सरकारी स्कूल बोहन में जोनल टूर्नामेंट बड़ी धूमधाम से शुरू, पहले दिन...

सरकारी स्कूल बोहन में जोनल टूर्नामेंट बड़ी धूमधाम से शुरू, पहले दिन रस्साकशी, खो-खो व वॉलीबाल के हुए मुकाबले

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब के निर्देशों और जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी हरजिंदर कौर के नेतृत्व में शेरगढ़ जोन के स्कूल गेम्स अलग-अलग जगहों पर करवाए गए। इसी सीरीज के पहले दिन सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोहन में जोनल प्रेसिडेंट प्रिंसिपल राजन अरोड़ा, प्रिंसिपल मलकीत कौर, जोनल सेक्रेटरी कुलवीर कौर और जिला सेक्रेटरी प्रभजोत सिंह की देखरेख में खो-खो, कुश्ती, रस्साकशी और वॉलीबाल के मुकाबले करवाए गए। इन मुकाबलों के दौरान लेक्चरर मुनीश मौदगिल, लेक्चरर गुरप्रीत कौर, लेक्चरर हरविंदर कौर, लेक्चरर किरणजीत कौर, लेक्चरर सुरजीत सिंह, लेक्चरर संदीप कुमार ने खास तौर पर हिस्सा लिया।

Advertisements

अंडर 17 साल आयु वर्ग में टॉडलर होम ने पहला और एस एस एस शेरगढ़ ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर 14 साल आयु वर्ग में एस एस एस नारू नंगल ने पहला और टॉडलर होम स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। खो-खो मुकाबलों में लड़कियों के अंडर 14 साल आयु वर्ग में एस एस एस चब्बेवाल ने पहला और एस एस एस बिहाला ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर 17 साल आयु वर्ग में एस एस एस नारू नंगल ने पहला और टॉडलर होम ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह अंडर 19 साल आयु वर्ग में रयात बाहरा स्कूल ने पहला और ट्रिपल एम स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। रस्साकसी के लड़कों के अंडर-19 आयु वर्ग में जीएमए सिटी पब्लिक स्कूल स्कूल ने पहला और एस एस एस एस बोहन ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 आयु वर्ग में सेंट कबीर स्कूल ने पहला, एस एस एस अटोवाल ने दूसरा और एस एस एस एस बोहन ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि अंडर-14 आयु वर्ग में एकेडमिक हाइट्स ने पहला और डीएवी पट्टी ने दूसरा स्थान हासिल किया।

लड़कियों के मुकाबलों में अंडर-19 आयु वर्ग में एस एस एस एस अटोवाल ने पहला और एसडी कॉलेजिएट स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 आयु वर्ग में एकेडमिक हाइट्स स्कूल ने पहला, एस एस एस एस अटोवाल ने दूसरा और एस एस एस एस बोहन ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 आयु वर्ग में एकेडमिक हाइट्स ने पहला और एस एस एस एस बोहन ने दूसरा स्थान हासिल किया। लेक्चरर नरेश कुमार, हेम राज, रेखा पट्टी, कमलजीत सिंह, संदीप कुमार, रमन कुमार, राजिंदर कौर, जसविंदर कौर, रवनीत कौर, जसवंत सिंह, राजिंदर सिंह कुश्ती कोच, हरजोत सिंह, हरजीत सिंह और कश्मीर कौर ने इन मुकाबलों के आयोजन में विशेष भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here