
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज के समय में जहाँ बच्चों का ध्यान पढ़ाई से भटक रहा है, वहीं टॉडलर्स होम स्टडी हॉल ने एक बार फिर शानदार परिणाम देकर यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 8वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए है। जिसे तहत टॉडलर्ज होम स्कूल के छात्रों का नतीजा भी इस वर्ष बेहद शानदार रहा।

आइए जानते हैं हमारे होनहार विद्यार्थियों का प्रदर्शन:
जिसमें जसकरण – 562 अंक (93.7%) – रैंक 1, गुरतेज सिंह – 554 अंक (92.3%) – रैंक 2, वरुण कौडल – 534 अंक (89%) – रैंक 3, ऐरिक ढिलोड – 532 अंक (88.7%) – रैंक 4, हरसिमरित सिंह – 526 अंक (87.7%) – रैंक 5, राज कुमार – 524 अंक (87.3%) – रैंक 6, मानवी – 523 अंक (87.2%) – रैंक 7, भावेश कुमार – 520 अंक (86.7%) – रैंक 8, गुरकिरत – 517 अंक (86.2%) – रैंक 9, सिमरन – 514 अंक (85.7%) – रैंक 10, दृष्टि – 504 अंक (84%) – रैंक 11, माधव भाटिया – 503 अंक (83.8%) – रैंक 12, नवतेज सिंह – 502 अंक (83.7%) – रैंक 13, आराध्या – 494 अंक (82.3%) – रैंक 14, वर्षा – 493 अंक (82.2%) – रैंक 15, प्रभलीन कौर फुल – 492 अंक (82%) – रैंक 16, लक्षिका ठाकुर – 491 अंक (81.83%) – रैंक 17 हासिल किया।
इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य सुमन गुलाटी ने कहा कि “यह सफलता बच्चों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। हमें अपने सभी विद्यार्थियों पर गर्व है।”












