Friday, October 23, 2026
Home Crime अवैध तरीके से स्टोर किए 451 LPG सिलेंडर व 8 वाहन जब्त

अवैध तरीके से स्टोर किए 451 LPG सिलेंडर व 8 वाहन जब्त

मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। मुंबई में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने अवैध तरीके से स्टोर किए 451 एलपीजी सिलेंडर और 8 वाहन जब्त किए है। अधिकारियों के मुताबिक 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर बिना लाइसेंस के अवैध रूप से स्टोर और ट्रांसपोर्ट किए जा रहे थे। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 40.61 लाख रुपये बताई गई है। यह छापेमारी नियंत्रक खाद्य वितरण एवं नागरिक आपूर्ति निदेशक चंद्रकांत डांगे को मिली विशेष सूचना के आधार पर की गई।

Advertisements

कार्रवाई विशेष टीम ने गणेश बेल्लाळे, माधुरी शिंदे और प्रदीप यादव के नेतृत्व में की। जांच के दौरान ‘जय हिंद गैस एजेंसी’ पर सरकारी नियमों के उल्लंघन और अवैध भंडारण के आरोप लगे हैं। एजेंसी की मालिक नजमा सनारुल मंडल और संचालक सनारुल रहमतुल्ला मंडल के खिलाफ डोंगरी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here