Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur वार्ड-वार्ड में कार्यकर्ताओं से बात करके भाजपा को मजबूत करने की मुहिम...

वार्ड-वार्ड में कार्यकर्ताओं से बात करके भाजपा को मजबूत करने की मुहिम को मिल रहा है भारी समर्थनः सतीश बावा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला अध्यक्ष सतीश बाबा द्वारा बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर खड़ा करने के लिए वार्ड -वार्ड में जाकर कार्यकर्ताओ से मिलनियो का क्रम शुरू किया गया है। इस क्रम में वार्ड न.33 में पहुंच कर निगम चुनावो की उमीदवार अनीता कुमारी द्वारा आयोजित कार्यकर्ताओ की बैठक में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया गया तथा उनसे चुनावो में आने वाली मुश्किलों के बारे में फीड बैक लिया गया। उन्होंने कहा कि 2027 के विधान सभा चुनावो को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओ से आग्रह किया गया है की दिन रात मेहनत करके पार्टी के संगठन को मजबूत करे तथा वार्ड के स्थानीय लोगो से मिलकर उनकी हर प्रकार की समस्याओ का हल करवाये।

Advertisements

इस मौके पर उपस्थित पूर्व मंत्री श्री तीक्षण सूद ने कहा कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी की पंजाब को नुकसान पहुंचाने वाली नीतियों से बुरी तरह परेशान हो चुके है तथा केवल भाजपा में ही आशा की किरण दिखाई दे रही है जो पंजाब को नशे ,गैंगस्टरवाद ,तथा बढ़ रहे कर्जे से मुक्ति दिला सके। इस मोके पर ऐ.एस.कंग द्वारा सतीश वावा को सनमानित किया तथा चुनावों में दिन -रात मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रशंसा पत्र देकर उत्साहित किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता पूर्व मेयर शिव सूद ,जिला सचिव अर्चना जैन तथा जिला सचिव अश्वनी गैंद, राकेश सूद ,पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश ठाकुर ,लीगल सेल के प्रदेश को कनवीनर मनीष रल्हन, यशपाल शर्मा, संजीव झा, विजय कौशल, रशपाल सिंह गिल साहब, रविकांत भल्ला, तेजिंदर ओहरी, सपना भल्ला, गुरविंदर कौर, हरवीर कौर आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here