Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब सरकार ने पॉवरकाम को दिवालियेपन की ओर धकेलाः सूद

पंजाब सरकार ने पॉवरकाम को दिवालियेपन की ओर धकेलाः सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने कहा है कि भाजपा अकाली सरकार के समय बहुत से नए थर्मल प्लांट लगाकर पंजाब को न केवल बिजली सरप्लस सूबा बनाया गया था। परंतु इसे मुनाफा देने वाला संस्थान भी बना दिया गया था। कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी सरकारों ने पॉवरकाम को दिवालिएपन की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। सरकार 7 हजार करोड़ बिजली सवसीडी के रूप में पॉवरकाम का बकाया न देने से तथा सरकारी कार्यालयों के 2600 करोड़ के बिजली के खर्चे के बकाए से पावरकॉम की वित्तीय हालत की कमर तोड़ कर रख दी है। आम आदमी पार्टी द्वारा किये गए वायदे के अनुसार पॉवरकामके कर्मचारियों को सहुलियत ना मिलने के कारण वह हड़ताल पर चल रहे है। जिससे बिजली की सपलाई में विघ्नन पड़ रहा है।

Advertisements

सरकार अब उन पर कठोर करवाई करने जा रही है। जिससे मामला और भड़केगा तथा नतीजा पंजाब वासियों को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने गोइंदवाल साहिब का घाटे में चल रहा थर्मल पलाट खरीद कर तथा बठिण्डा का सरकारी थर्मल पलाट बंद करवाके बिजली की पैदावार के पू रे सिस्टम को नहस -तहस कर दिया है। सरकार झूठे आंकड़ों के आधार पर पॉवरकाम को लाभ में चल रही संस्था बता रही थी परंतु अब पॉवरकॉम द्वारा सरकारी गारंटी के 10 हजार करोड़ का नया कर्जा लेने की योजना ने सरकार के झूठ का पोल खोल कर रख दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here