Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur भाटिया दंपत्ति ने मनाया भाजपा का 41वां स्थापना दिवस

भाटिया दंपत्ति ने मनाया भाजपा का 41वां स्थापना दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू व उनकी पत्नी सुनीता भाटिया ने भाजपा का 41वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही देश के हित के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पूरे देश में एक समान विकास कार्य हो रहे हैं। प्रधानमंत्री का सपना “सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास” इस बात को लेकर भारतीय जनता पार्टी आगे बढ़ रही है तथा लोगों का विश्वास जीत रही है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर घर पानी, बिजली, गैस कुनैक्शन आदि ज़रूरी सहूलतें जनता को प्रदान की हैं तथा आने वाले समय में भी भाजपा द्वारा विकास की गति नहीं रूकेगी। इस दौरान भाटिया ने कहा कि भाजपा की जितनी तारीफ की जाए कम है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा लोगों का विश्वास जीतकर चुनावों में विजय हासिल करेगी और प्रदेश व देश की तरक्की में योगदान डालेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here