
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसेना लॉयन पार्टी की एक मीटिंग कार्यकारी पंजाब प्रधान जावेद खान की अध्यक्षता में होशियारपुर में हुई। मीटिंग में जावेद खान ने बीते दिन दिल्ली में पुलिस द्वारा छात्रों पर किए गये लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। जावेद खान ने कहा है कि, मोदी सरकार हर साल 2 करोड़ नौकरियों का वादा कर सत्ता में आई थी, नौकरियां तो क्या देनी, उल्टा छात्रों पर अपनी पुलिस के माध्यम से अत्याचार करवा रही है। छात्र नीट के पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं तो केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा उन छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करवाया जा रहा है । हर कोई जानता है कि नीट पेपर लीक होने पर कई छात्रों ने आत्महत्या की है। छात्रों ने दिन-रात एक करके नीट पेपर पास करने के लिए कड़ी मेहनत की थी परन्तु मोदी सरकार ने पेपर लीक करवा कर करोड़ों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। जंतर मंतर पर हमेशां से प्रदर्शन होते आये हैं, जब भाजपा सत्ता में नहीं थी तो इनके नेता जंतर-मंतर पर बैठकर अपनी माँगें मनवाने के लिए धरना प्रदर्शन करते थे और अब जब छात्र अपने भविष्य को लेकर रोष प्रदर्शन कर रहे हैं तो ये भाजपा के लिए देश द्रोही हो गए।

मोदी सरकार इस समय सत्ता के नशे और धमंड में अंधी हो चुकी है, जिसे जनता की आवाज़ सुनाई नहीं दे रही और ना ही इसे जनता से कुछ लेना देना है, चाहे वो जिए यां मरे। इसी तरह का अत्याचार मोदी सरकार ने कुछ साल पहले किसानों पर किया था और 700 से अधिक किसान भाईयों को अपनी जान कुबार्न करनी पड़ी थी। जावेद खान ने कहा कि अब समय बदल गया है और देश की जनता जाग चुकी है अब अगर किसी भी छात्र की जान गई यां कोई नुक्सान हुआ तो जनता मोदी सरकार को माफ नहीं करेगी। उन्होने आगे कहा कि अभी भी वक्त है कि मोदी सरकार अपना अड़ियलपन रवैया छोड़कर छात्रों की माँगों को पूरा करे और शिक्षा मंत्री का फौरन इस्तीफा ले ताकि छात्र आंदोलन छोड़ कर देश की तरक्की के लिए काम कर सकें । इस अवसर पर जिला चेयरमैन मंजीत सिंह ढिल्लों, जिला वाईस प्रधान विनोद वर्मा, सिटी प्रधान सागर गिल, पिंटू, दविन्द्र सिंह, सतनाम सिंह, अशोक ठाकुर, विक्रम मेहता, बब्बू, विक्की, संजू, दिलबाग, जतिन्द्र कुमार, रॉबिन, काला, संदीप कुमार तथा भारी संख्या में अन्य शिव सैनिक उपस्थित थे।












