Wednesday, October 7, 2026
Home Hoshiarpur होशियारपुर में सैनी यूथ फेडरेशन पंजाब की बैठक, चुनाव को लेकर रणनीति...

होशियारपुर में सैनी यूथ फेडरेशन पंजाब की बैठक, चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर में सैनी यूथ फेडरेशन पंजाब की ओर से चुनावों को लेकर बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कुलवंत सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह लाली विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने चुनाव को लेकर अपने विचार रखे और सैनी बिरादरी के अधिकारों एवं संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की। इस मौके पर सैनी यूथ फेडरेशन पंजाब के प्रधान अमरजीत सिंह ढाढकटवाल, नगर निगम होशियारपुर की मेयर प्रवीण सैनी, एससी सतीश सैनी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाज के लोग मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए कुलवंत सिंह सैनी ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद किसी भी राजनीतिक दल को एक-दूसरे पर कीचड़ नहीं उछालना चाहिए।

Advertisements

उन्होंने कहा कि जीतने के बाद सभी लोगों के साथ समान व्यवहार किया जाए और जनता के प्रति बदले की भावना न रखी जाए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को ऐसा काम करना चाहिए, जिससे लोगों को महसूस हो कि यह पार्टी आम इंसानों के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सैनी यूथ फेडरेशन की ओर से पंजाब के अलग-अलग जिलों में बैठकें लगातार की जा रही हैं और सैनी बिरादरी अपने अधिकारों के लिए मजबूती से खड़ी है। अंत में बैकफिंको के चेयरमैन संदीप सैनी ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया और भविष्य की नीतियों को लेकर जानकारी साझा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here