Thursday, November 19, 2026
Home Crime कनाडा में जलती कार के अंदर से मिला भारतीय युवक का श-व,...

कनाडा में जलती कार के अंदर से मिला भारतीय युवक का श-व, जांच जारी

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के लैंगली इलाके में एक जलती हुई कार के अंदर 25 वर्षीय तुषार शर्मा का शव मिला है। पुलिस ने भारतीय शख्स की संदिग्ध हत्या के मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस को गाड़ी में मिले इंसानी शव के अवशेष से तुषार शर्मा की पहचान हुई। मिली जानकारी के अनुसार शर्मा सरे के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि 29 अक्टूबर की रात लगभग 10:30 बजे उन्हें लैंगली के रॉलिन्सन क्रेसेंट इलाके में एक गाड़ी के जलने की सूचना मिली। लैंगली पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे।

Advertisements

आग बुझाने की कोशिश के दौरान, आपातकालीन कर्मियों को गाड़ी के अंदर इंसानी अवशेष दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने हत्या के मामले की जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए, कनाडा की ‘इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम’ (IHIT) ने जांच की कमान संभाल ली है। इस मामले में लैंगली RCMP, फोरेंसिक टीमें और बीसी (BC) कोरोनर्स सर्विस भी मदद करने में शामिल हो गई हैं। फिलहाल टीमों द्वारा मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here