Thursday, November 19, 2026
Home International यमन में हूतियों पर सऊदी अरब ने किए हवाई हमले, 60 सैन्य...

यमन में हूतियों पर सऊदी अरब ने किए हवाई हमले, 60 सैन्य ठिकाने तबाह, 17 लोगों की मौ-त

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। यमन में हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले इलाकों में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। हूती अधिकारियों ने दावा किया है कि इन हमलों में 17 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हुए हैं। हूतियों ने आम नागरिकों को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाते हुए बदला लेने की धमकी दी है। वहीं, सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसने अपनी ओर दागी गई हूतियों की दो क्रूज मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने बताया कि ताजा हवाई हमलों में हूतियों की सुरंगों, ड्रोन और मिसाइलों के भंडार को निशाना बनाया गया। उनके मुताबिक, यमन की राजधानी सना और उसके आसपास करीब 60 सैन्य ठिकानों को नष्ट किया गया है।

Advertisements

इसके अलावा अमरान, सादा और होदेदा में स्थित सैन्य ठिकानों पर भी हमले किए गए। सऊदी गठबंधन की इस कार्रवाई से यमन में तनाव और बढ़ गया है। हूतियों ने हमलों का जवाब देने की चेतावनी दी है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने अमेरिका और सऊदी अरब के बीच शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए हुए परमाणु समझौते पर संतोष जताया है। एजेंसी के मुताबिक, सऊदी अरब में यूरेनियम संवर्धन प्रक्रिया के निरीक्षण और निगरानी के लिए समुचित व्यवस्था मौजूद है। एजेंसी ने इस व्यवस्था को संतोषजनक बताया है। यमन में हूती हमलों और सऊदी अरब के साथ बढ़ते तनाव का असर भारत से आने-जाने वाली उड़ानों पर भी पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here