Thursday, November 19, 2026
Home Himachal चंबा में भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप, 2 की...

चंबा में भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप, 2 की मौ-त

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा होने का समाचार है। यहां पर एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक ही गांव के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के खैरी थाना क्षेत्र के तहत राजणी गांव के समीप हुआ। मृतकों की पहचान सलूणी तहसील के बासा (डाकघर बग्गी) निवासी सुनील कुमार (पुत्र उत्तम चंद) और उसी गांव के करण कुमार (पुत्र कुंडू राम) के रूप में हुई है।  दुर्घटना के समय पिकअप को सुनील ही चला रहे थे।

Advertisements

बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन समलेऊ से राजणी गांव की तरफ जा रहा था। जैसे ही वाहन राजणी गांव से करीब 250 मीटर आगे पहुंचा, अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here