Thursday, November 19, 2026
Home Crime पति ने पत्नी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर की हत्या

पति ने पत्नी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर की हत्या

हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। रोहतक स्थित गांव मोखरा में कल बीती देर रात घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने महिला के सिर और छाती पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी को खून से लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर बहुअकबरपुर थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी।

Advertisements

मृतका की पहचान गांव मोखरा निवासी 36 वर्षीय मीना के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम नरेश बताया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। बुधवार देर रात करीब 12 बजे भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि नरेश ने कथित तौर पर लोहे की रॉड उठाकर पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और छाती पर गंभीर चोटें लगने के कारण मीना की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी नरेश मौके से फरार हो गया। घटना का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। बहुअकबरपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here