Thursday, November 19, 2026
Home Latest मणिपुर में नदी में गिरा सेना का वाहन, कैप्टन शहीद, 3 जवान...

मणिपुर में नदी में गिरा सेना का वाहन, कैप्टन शहीद, 3 जवान घायल

मणिपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले में लामलाई चलौ के नजदीक इताम नदी में सेना का एक बख्तरबंद वाहन के गिर जाने से 8वीं बिहार रेजिमेंट के एक सेना के एक कैप्टन शहीद हो गये जबकि तीन अन्य कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब चार सैन्य कर्मियों को ले जा रहा सेना का वाहन अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा और उसमें सवार सैन्य कर्मी अंदर ही फंस गए।

Advertisements

घटना की सूचना मिलते ही तेजी से बचाव अभियान चलाया गया। सभी चारों कर्मियों को पानी में डूबे वाहन से बाहर निकालकर इलाज के लिए इंफाल के बाबिना अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान 29 वर्षीय कैप्टन हनुमान राम ने दम तोड़ दिया और वे शहीद हो गए। घायल हुए तीन अन्य कर्मियों की पहचान सिपाही माली जयेश हिम्बत, सिपाही राकेश सरपाटे और अखिलेश कुमार शाह के रूप में हुई है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और बाबिना अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here