Friday, October 23, 2026
Home Himachal सरकारी स्कूल के अध्यापक पर छात्रा से अश्लील हरकतें करने का आरोप,...

सरकारी स्कूल के अध्यापक पर छात्रा से अश्लील हरकतें करने का आरोप, मामला दर्ज 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिला के गलोड़ नाल्टी  क्षेत्र में एक  सरकारी स्कूल के अध्यापक ने अपने ही स्कूल की छात्रा से अश्लील हरकते कर दी। इस पर पुलिस में शिकायत के बाद एफ आई आर दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार महिला थाना हमीरपुर के अंतर्गत  16 वर्षीय एक छात्रा ने  अपनी मां के साथ आकर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अकाउंट अध्यापक  के विरुद्ध अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित  छात्रा अनुसूचित जाति  से संबंध रखती है पुलिस ने एफ आई आर संख्या 16/2024  भारतीय न्याय सहिंता 75, 12 पोक्सो एक्ट व सेक्शन 3(1) एस सी एस टी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here