Sunday, October 25, 2026
Home Himachal गूग्गा मंडली में कर रहा था सेवा, बंदूक से मारने की धमकी...

गूग्गा मंडली में कर रहा था सेवा, बंदूक से मारने की धमकी देकर की मारपीट

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। गूग्गा मंडली में सेवा कर रहे एक व्यक्ति के साथ मारपीट हो गई और उसे बंदूक से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस में शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक  थाना हमीरपुर के तहत अतुल डोगरा पुत्र देवराज गांव काले अम्ब डाकघर रोपा ने यह शिकायत पुलिस ने  दर्ज करवाई है। शिकायत पत्र के अनुसार अतुल  गांव भारी में गुगा मंडली की सेवा कर रहा था तो भारी गांव के अभिषेक डोगरा पुत्र प्रताप सिंह ने उसे रोक कर लकड़ी के फट्टे से मारपीट कर दी। 

Advertisements

इसके बाद बाद वह शशि के ट्राला में बैठकर हमीरपुर की तरफ जा रहा था तो अभिषेक ने दोबारा मुझे घेर लिया और बंदूक से मारने की धमकी दे दी। पुलिस ने एफ आई आर संख्या 207/2024 भारतीय न्याय सहिंता की धारा 126 (2)111 (2)351 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here