
हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर टनल नंबर-2 थापना के पास हादसा होने की सूचना प्राप्त हुई है। जहां पहाड़ी से चलती कार पर पत्थर गिर गए। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। जानकारी मुताबक पंजाब की ओर जा रही कार पर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिर गए। हादसे के दौरान कार में चार लोग सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस मौके डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि घायलों को अस्पताल दाखिल करवा दिया गया है और मामले की जांच जारी है।












