Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur ज़िला संघर्ष कमेटी ने वकीलों का किया समर्थन, कहा, बुद्धिजीवि अपने आचरण...

ज़िला संघर्ष कमेटी ने वकीलों का किया समर्थन, कहा, बुद्धिजीवि अपने आचरण पर दें ध्यान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यज़)। ज़िला संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष कर्मवीर बाली व चेयरमैन नवल किशोर कालिया ने एस.डी.एम. कार्यालय का दौरा किया जिसमें वकीलों द्वारा एस.डी.एम. अदालत के एक वकील के अपमान को लेकर बहिष्कार किया गया है। जिसके कारण तहसील कम्पलैक्स में काम करने वालों के रोज़गार प्रभावित हुये हैं ओर जनता के काम में रूकावट आ रही है। कर्मवीर बाली ने कहा कि जिन्हें हम बुद्धिजीवि कहते हैं जो जनता को इन्साफ दिलाने का काम करते हैं।

Advertisements

आज वो अपने अहम की लड़ाई को लेकर खुद इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे हैं। जनता को आ रही समस्याओं को नज़र अन्दाज़ करके अहम की लड़ाई लड़ी जा रही है। कर्मवीर बाली ने डिप्टी कमिशनर साहिब से अपील करते हुये कहा कि इन दोनों पार्टियों को बुलाकर इनके गिले शिकवे दूर किये जायें ताकि जनता को आ रही समस्याओं को जल्द से जल्द दूर किया जा सके। जनता को आ रही समस्याओं को ध्यान में रखा जाये और अपने अहम को त्याग कर उदाहरण पेश की जाये।8।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here