Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur एडवोकेट दलजीत के कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाने से वकीलों का मान बढ़ाः...

एडवोकेट दलजीत के कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाने से वकीलों का मान बढ़ाः एडवोकेट मरवाहा/ओहरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से हाईकमांड के निर्देशों पर पंजाब प्रदेश में जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं। जिसके तहत एडवोकेट दलजीत सिंह को होशियारपुर का जिलाध्यक्ष लगाया गया है। एडवोकेट दलती को जिला अध्यक्ष लगाए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, एडवोकेट व पार्षद लवकेश ओहरी, पूर्व जिला अटार्नी अमरजीत सिंह, एडवोकेट अजय वालिया, एडवोकेट प्रदीप गुलेरिया, एडवोकेट अतिन चोपड़ा व एडवोकेट मोहित कुमार ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से वकील भाईचारे का मान बढ़ा है, जिसके लिए वह पार्टी हाईकमांड का आभार व्यक्त करते हैं।

Advertisements

इस मौके पर एडवोकेट राकेश मरवाहा ने कहा कि एडवोकेट दलजीत के जिला प्रधान बनने से समूह कांग्रेस एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर है तथा युवा अध्यक्ष मिलने से पार्टी को और बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि एडवोकेट दलजीत की अगुवाई में पार्टी मजबूत होगी और विस्तार होगा। आने वाले समय में निगम चुनाव एवं अन्य चुनावों में पार्टी बेहतरीन प्रदर्शऩ से जनता के विश्वास पर पूरी तरह से खरा उतरेगी। उन्होंने एडवोकेट दलजीत को बधाई देते हुए कहा कि वह उनके साथ हैं और पार्टी की मजबूती के लिए तय की जाने वाली रणनीति को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here