Thursday, October 15, 2026
Home Crime पति ने लोहे की पाइप और घोटने से पत्नी को बेरहमी से...

पति ने लोहे की पाइप और घोटने से पत्नी को बेरहमी से पीटा

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। लोहियां के गांव जमशेर से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां घरेलू कलह ने एक महिला की जान ले ली। मृतका की पहचान अनुबाला के रुप में हुई है। जानकारी मुताबक कुछ माह पहले किशन लाल मालदीव गया था, परंतु अचानक लौट आया।विदेश से लौटे एनआरआई पति ने अपने परिवार के साथ मिलकर पत्नी को बुरी तरह पीटा, जिससे आठ दिन तक जिंदगी और मौत के बीच झूलने के बाद महिला ने को दम तोड़ दिया।

Advertisements

हालांकि उसी दिन उसने पत्नी को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया और डॉक्टरों को बताया कि वह सड़क हादसे में घायल हुई है। महिला को होश आया, तो उसने पुलिस को बयान दिया कि उसका एक्सीडेंट नहीं हुआ, बल्कि पति, सास जगीर कौर, जेठ काला, जेठानी जोत और गांव के अमरजीत ने मिलकर उसे लोहे की पाइप और घोटने से बेरहमी से पीटा।पीड़िता के पिता राणा पुलिस को बताया कि उसके दामाद को बेटी के चरित्र पर शक था। गांव के एक युवक अमरजीत के साथ खिंची एक फोटो को जेठानी ने मंगवाकर विदेश में बैठे पति को भेज दिया, जिसके बाद पूरा परिवार अनुबाला के खिलाफ हो गया। डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि थाना लोहियां पुलिस ने आरोपियां खिलाफ साजिश के तहत कत्ल और सबूत मिटाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here