Wednesday, October 14, 2026
Home Punjab बठिंडा में रेल हादसा, रामपुरा फूल के पास मालगाड़ी के 3 डिब्बे...

बठिंडा में रेल हादसा, रामपुरा फूल के पास मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे

बठिंडा (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के बठिंडा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां रामपुरा फूल रेलवे स्टेशन के नजदीक आज सुबह एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। बठिंडा से अंबाला जा रही इस मालगाड़ी के 3 डिब्बे डिरेल हो गए, जिससे रेल मार्ग बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार मालगाड़ी में मारुति की नई कारें लदी हुई थीं, जिन्हें अंबाला भेजा जा रहा था। हादसे के कारण कारों को भी नुकसान पहुंचा है।

Advertisements

शुरुआती जांच में मालगाड़ी के पहियों में खराबी आने को हादसे की वजह बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पहिए अचानक जाम हो गए, जिसके चलते 3 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के समय ट्रेन की रफ्तार कम थी। लोको पायलट और रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे विभाग की तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here