Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur शिक्षक हमारे समाज का आधार हैं: संजीव अरोड़ा

शिक्षक हमारे समाज का आधार हैं: संजीव अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यज़)। नन्द अन्नपूर्णा मन्दिर एकता नगर की ओर से अध्यापक दिवस के अवसर पर 7 अध्यापकों को सम्मानित करने के लिए प्रधान रमेश अग्रवाल व सचिव तरसेम मोदगिल की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन मंदिर के प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष व  प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस अवसर पर मन्दिर कमेटी के प्रधान रमेश अग्रवाल ने आये हुए अध्यापकों व अतिथियों का स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा कि यह दिन हमारे उन गुरुओं को समर्पित है जिन्होने हमें न केवल किताबी ज्ञान दिया बल्कि जीवन के हर पहलू मे हमारा मार्ग दर्शन भी किया। शिक्षक हमारी जिन्दगी के ऐसे अधार हैं जो हमें हर कठिनाई पार करने की हिम्मत देते हैं और हमें जीवन में हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। समारोह के दौरान जिन अध्यापकों को सम्मानित किया गया उनमें डा. मोनिका महाजन, प्रिंसीपल श्री गुरु गोबिन्द सिंह कॉलेज मुकेरियां, श्री कृष्ण गोपाल मोदगिल लैक्चरार सरकारी स्कूल शेरगढ़, मनोज दत्ता, सेवानिवृत लैक्चरार सरकारी स्कूल शेरगढ़, रेणू अरोड़ा, रिटायर्ड हिन्दी मिस्ट्रेस सरकारी स्कूल छावनी कलां, श्वेता अरोड़ा, अध्यापिका सरकारी स्कूल ब्रहमजीत, स्वीटी वालिया अध्यापिका, सेंट जोसेफ स्कूल, मोनिका राणा, अध्यापिका सरकारी स्कूल खड़कां को सोसायटी की ओर से बढ़िया सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

Advertisements

इस मौके पर सोसायटी के प्रधान रमेश अग्रवाल व सचिव तरसेम मोदगिल ने कहा कि शिक्षकों की महानता को सम्मानित करने के लिए हमारे देश के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने अपने जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रुप में मनाने का आग्रह किया था। उनका यह निर्णय शिक्षकों के प्रति उनके आदर और सम्मान को दर्शाता है। इस लिए हम उनके योगदान की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त करते हैं। सम्मानित हुए अध्यापकों श्री कृष्ण गोपाल मोदगिल व अन्यों ने कहा कि आज उन्हे जो मंन्दिर में बुला कर सम्मानित किया गया है उनकी खुशी और भी ज्यादा बढ़ गई है क्योंकि उन्हें सोसायटी के साथ-साथ परमपिता परमात्मा का अर्शीवाद भी मिला है जिसके लिए वह सोसायटी के आभारी हैं। इस अवसर पर मदन लाल महाजन, दविन्द्र अरोड़ा, जगदीश अग्रवाल, एच.के.नक्कड़ा, व्रिज मोहनी, रमेश गंभीर, ठाकुर राय देव, नील कमल, शिव देव शर्मा, शौभन सिंह, विशाल वालिया, नरिंदर वालिया व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here