Tuesday, October 13, 2026
Home Latest पटियाला, संगरूर, नाभा और धूरी में प्रमुख रिहायशी और व्यापारिक जायदादों के लिए ई-नीलामी शुरू

पटियाला, संगरूर, नाभा और धूरी में प्रमुख रिहायशी और व्यापारिक जायदादों के लिए ई-नीलामी शुरू

पटियाला (द स्टैलर न्यज़)। पटियाला डिवैल्लपमैंट अथॉरिटी (पी.डी.ए) की तरफ से अपने अधिकार क्षेत्र में आते क्षेत्रों में रिहायशी और कमर्शियल जायदादों की ई-नीलामी शुरू कर दी गई है। यह ई-नीलामी 16 सितंबर, 2024 को दोपहर 1 बजे समाप्त होगी। ई-नीलामी संबंधी जानकारी देते हुए पी.डी.ए. की मुख्य प्रशासक मनीषा राणा ने बताया कि इसमें रिहायशी और कमर्शियल जायदाद बोली के लिए उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि नीलामी के लिए रखी गई साइटें पटियाला, संगरूर, नाभा और धूरी में स्थित हैं और ये साइटें रहने या व्यवसाय शुरू करने के लिए बेहतरीन हैं।

Advertisements

बोली के लिए उपलब्ध रिहायशी जायदादों में 54 प्लॉट शामिल हैं, जिनमें सबसे कम कीमत वाली जायदाद की आरक्षित कीमत 19.00 लाख रुपये है। इसी के साथ, बोली के लिए उपलब्ध व्यापारिक जायदादों में 46 बूथ, 61 दुकानें, 33 एस.सी.ओ. और 3 एस.सी.एफ. शामिल हैं। उन्होंने बताया कि व्यापारिक जायदादों के लिए शुरुआती कीमत 14.31 लाख रुपये होगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक बोलीकारों को नियमों और शर्तों के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ बोली लगाने के लिए ई-नीलामी पोर्टल www.puda.enivida.com पर खुद को पंजीकृत करना होगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here