Thursday, November 19, 2026
Home Crime हिमाचल में नामी कंपनियों के ब्रांड पर बन रही थीं नकली दवाएं,...

हिमाचल में नामी कंपनियों के ब्रांड पर बन रही थीं नकली दवाएं, UP STF ने मारी रेड, एंटीबायोटिक समेत कई दवाएं बरामद

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाओं के कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। वाराणसी, मुरादाबाद और लखनऊ में निरीक्षण के दौरान नकली दवाएं मिलने के बाद इनके निर्माण के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई थी। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देशन में की गई जांच के आधार पर यूपीएफएसडीएकी विशेष टीम और यूपी एसटीएफ ने हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक अवैध दवा फैक्ट्री पर संयुक्त छापा मारा। यह फैक्ट्री राजपुरा, खेड़ा बाईपास, नालागढ़ में चल रही थी।

Advertisements

जांच के दौरान यहां नामी कंपनियों के ब्रांड के नाम पर महंगी और अधिक बिक्री वाली दवाओं का अवैध निर्माण किया जा रहा था। इनमें एंटीबायोटिक, न्यूरो मेडिसिन और एसिडिटी से संबंधित दवाएं शामिल थीं। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में ब्लिस्टर और एल्युमिनियम-एल्युमिनियम पैकिंग मशीनें, कैप्सूल भरने की मशीनें, वजन मापने वाले उपकरण, प्रिंटेड फॉयल और स्टीरियो प्रिंटिंग उपकरण मिले। इन संसाधनों के जरिए दवाओं को नामी कंपनियों के ब्रांड की पैकेजिंग में तैयार किया जा रहा था। मामले में संबंधित लोगों और दवाओं की आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here