बुरी खबर: गांव पज्जोदित्ता में पेड़ से झूलता मिला युवक का शव

village-pajjodita-boy-hang-tree-dead-body-found-hoshiarpur-punjab.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-टांडा मार्ग से भोगपुर मार्ग पर अड्डा पज्जोदित्ता में पुली के पास एक युवक का शव पेड़ से झूलता हुआ मिला। इस समाचार से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। युवक के दोनों हाथ रस्सी से बंधे थे, जिससे उसकी हत्या किए जाने की आशंका हो रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरु कर दी है। युवक की पहचान महिंदर सिंह (करीब 33 वर्ष) पुत्र परमजीत सिंह निवासी रामगढ़, थाना रावलपिंडी, जिला कपूरथला के तौर पर हुई है।

Advertisements

हरजीत सिंह निवासी रामगढ़ ने पुलिस को बताया कि महिंदर सिंह रिश्ते में उसका साला लगता था तथा उसके घर के समीप ही रहता था। उसने बताया कि महिंदर का विवाह पज्जोदित्ता की राजविंदर कौर के साथ हुआ था तथा इनका एक आठ साल का बेटा भी था।

हरजीत ने बताया कि करीब तीन माह पहले महिंदर और राजविंदर के बीच मामूली तकरार हो गई थी। जिसके बाद राजविंदर अपने मायके पज्जोदित्ता चली गई थी। उसने बताया कि महिंदर 5 अगस्त को रात करीब 9 बजे उनके घर से खाना खाकर गया था। रविवार 6 अगस्त को सुबह उन्हें पुलिस से पता चला कि वह मर चुका है। उसने आशंका जताई कि उन्हें शक है कि महिंदर की हत्या की गई है, अन्यथा वह रामगढ़ से पज्जोदित्ता कैसे पहुंचता तथा उसके हाथ भी पीछे से बंधे हुए हैं।

इस संबंधी डी.एस.पी. हरजिंदर सिंह ने बताया कि फौरी जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि युवक के हाथ बंधे हुए थे तथा छाती व बाजू पर चोट के निशान पाए गए हैं। इस संबंधी पुलिस द्वारा अलग-अलग पहलुओं पर जांच शुरु कर दी गई है तथा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here