Tuesday, October 6, 2026
Home Crime मां-बच्चे गिड़गिड़ाते रहे, एनआरआई को मारी गोलियां, हालत गंभीर, पांच पर मामला...

मां-बच्चे गिड़गिड़ाते रहे, एनआरआई को मारी गोलियां, हालत गंभीर, पांच पर मामला दर्ज

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। अमृतसर के स्थित गांव दबुर्जी में एक एनआरआई को उसके घर में घुसकर दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार हमलावर पीड़ित के पूर्व ससुराल वालों से जुड़े थे। पुलिस ने कहा कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि हाल ही में अमेरिका से लौटे सुखचैन सिंह को उनकी पत्नी और उनकी पहली शादी से हुए दो बच्चों के सामने गोली मार दी गई। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 7 बजे सुखचैन सिंह सैर के लिए जा रहे था, तभी मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उन्हें उनके घर के बाहर रोक लिया और उनसे उनकी लग्जरी कार के रजिस्ट्रेशन के कागजात मांगे। पुलिस ने कहा कि इससे पहले कि सुखचैन कुछ समझ पाता, दोनों ने पिस्तौल निकाली और उन्हें जबरन घर के अंदर ले गए और अंदर हमलावरों ने उसके  साथ मारपीट की, उन पर तीन गोलियां चलाईं और भाग गए।

Advertisements

गोलियां सुखचैन सिंह के सिर और सीने के पास लगीं। वारदात के बाद उनको एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। पूरी घटना पीड़ित के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच जारी है। सुखचैन सिंह की पत्नी ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे उनकी पहली पत्नी के परिवार का हाथ है। पुलिस ने एनआरआई के परिवार के बयान के आधार पर ससुराल पक्ष के पांच सदस्यों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here