भाजपा नेता राहुल सिंह की हत्या, सैर पर निकले थे राहुल, हमलावरों ने मारी 6 गोलियां

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के नेता को कुछ अज्ञात लोगों द्वारा 6 गोलियां मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार पूर्वी दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर से पूर्व निगम प्रत्याशी राहुल सिंह उर्फ भुरू सिंह पर दिनदिहाड़े अज्ञात लोगों द्वारा हमला कर हत्या कर दी गई। पता चला है कि हत्या के समय वह रोजाना की तरह सुबह की सैर करने निकले थे।

Advertisements

बता दें कि अज्ञात आरोपियों द्वारा मयूर पब्लिक स्कूल के समीप राहुल पर लगातार 6 गोलियां चलाई गई जिससे उनकी मृत्यु हो गई। वहीं, इस घटना का कारण आपसी रंजिश भी बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार राहुल सिंह पर करीब 8 माह पहले भी जानलेवा हमला किया गया था, लेकिन उस हमले में भी वह बाल-बाल बच गए थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा राहुल सिंह के करीबी रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here