Sunday, October 4, 2026
Home Crime आरोपी रणवीर की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किए 2 मोटरसाइकिल

आरोपी रणवीर की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किए 2 मोटरसाइकिल

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। चोरी के मामले में नामजद आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए 2 मोटरसाइकिल बरामद किए। थाना मुखी इंस्पैक्टर हरगुरदेव सिंह ने बताया कि टांडा पुलिस की टीम ने आरोपी रणवीर सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी माड़ी बुच्चियां (श्री हरगोबिंदपुर) से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर यह मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।

Advertisements

पुलिस ने रेलवे लाइन के समीप झाडिय़ों में छुपा कर रखे 2 मोटरससाइकिल बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ़ थाना टांडा में इस वर्ष 25 जुलाई को चोरी का मामला दर्ज हुआ था। उसने अपने साथियों जसवीर सिंह रूबल, संदीप सिंह शालो के साथ मिल कर टांडा तथा अन्य इलाकों में अनेकों मोटरसाइकिल चोरी किए हैं। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here