वरूण देवता के स्थान पर वार्षिक भंडारा श्रद्धापूर्वक हुआ आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। गढ़ी गेट स्थित गरीब निवास नजदीक कनक मंडी वरूण देवता के स्थान पर तीसरा वार्षिक भंडारा बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से करवाया गया। वार्षिक भंडारे का आगाज विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया जिसके बाद महिला मंडली द्वारा कीर्तन कर श्रद्धालुओं को निहाल किया। जिसके बाद भंडारे का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। इस मौके पर पवन शर्मा, समाज सेवी अश्विनी शर्मा ने वार्षिक भंडारे में पहुंचने के लिए सभी गणमान्यों का आभार व्यक्त कर उन्हें सममानित किया।

Advertisements

इस अवसर पर डा. रमन घई, भारत भूषण वर्मा, पंकज शर्मा, गौरव शर्मा, संदीप सैनी, हरीश खोसला, किशन कुमार आनंद, कपिल शर्मा, अशोक मेहरा, संजीव अरोड़ा, गंभीर, विक्की, शाम लाल, महेंद्र पाल गुप्ता, विजय कश्यप, दिनेश गुप्ता, विजय शर्मा, सुरेश ओहरी, पप्पी चड्डा, राजेंदर मोदगिल, मनोज दत्ता, मास्टर किशन गोपाल, पितांबर जी, सुमित गुप्ता, यशपाल शर्मा, पवन शर्मा, अश्वनी शर्मा, वरूण शर्मा, एस.एच.ओ. केवल सिंह, बाबा किनारे शाह जी, विनोद शर्मा ने हाजरी लगवाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here