बुरी खबर: आढ़ती कर रहा था परेशान, युवा किसान ने निगला जहर, मौत

jaswant-singh-suicide-tanda-hsp

रिपोर्ट: पंडित जी।
टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। टांडा के गांव टाहली के एक युवा किसान ने कर्ज को लेकर आढ़ती की पड़ताडऩा से तंग आकर जहर निगल लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मरने से पहले उसने आत्महत्या करने की वजह को मोबाइल पर रिकार्ड किया और उसमें एक आढ़ती को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। किसान की पहचान जसवंत सिंह पुत्र मस्सा सिंह निवासी टाहली के रूप में हुई है। मृतक के भाई कमलजीत सिंह ने बताया कि उसके भाई ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाया, जिसमें उसने बेगोवाल के एक आढ़ती को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। उसने बताया कि जसवंत सिंह से सिर पर ही घर चल रहा था तथा उसने उक्त आढ़ती

Advertisements

से 3 लाख 25 हजार रुपये का कर्ज लिया था। जिस कारण उसका घर आढ़ती के पास गिरवी था। परिवार ने आरोप लगाया कि दो बार 3-3 लाख रुपये कर्ज लौटाने के बावजूद आढ़ती उसके घर की रजिस्ट्री वापस करने के स्थान पर उनकी गेहूं की फसल जबरदस्ती काटने की धमकी दे रहा था। जिसके चलते जसवंत सिंह काफी परेशान चल रहा था और इसी वजह से बुधवार 19 अप्रैल को उसने जहर निगल लिया था, जिससे देर रात उसकी मौत हो गई। टांडा पुलिस ने जसवंत के भाई कमलजीत सिंह के बयानों के आधार पर आढ़ती महंगा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here