हम एकजुट होकर प्रकृति का संरक्षण करे: पूजा शर्मा

दातारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रकृति संरक्षण पर चर्चा करते हुए प्रिंसिपल पूजा  शर्मा ने सैंट मैरी स्कूल भटोली -दातारपुर में कहा विकास के मार्ग  पर इंसान  जैसे-जैसे तरक्की कर रहा है, बुद्धिमत्ता  की बहुत-सी बातों को पीछे छोड़ता गया है। प्रकृति  और धरती  को कैसे बचाया जाए, यह समस्या आज पूरे विश्व की ज्वलंत समस्या  है। उन्होंने कहा पृथ्वी का अस्तित्व बचाने के लिए जल-प्रदूषण को हर तरह से रोकना होगा।

Advertisements

नहीं तो लोगों के सामने इसका परिणाम बड़ा घातक हो  सकता है। पर्यावरण के लाभ और उसके महत्व को ध्यान में रखकर वनों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए ।पूजा शर्मा ने कहा यह वन हमारी राष्ट्रीय संपदा का मूल स्रोत है। साथ ही देश की अर्थव्यवस्था वनों से प्राप्त कच्चे माल पर निर्भर होती है। उनसे फल ,फूल ,पत्ते , इमारती लकड़ी, आयुर्वेदिक औषधियां, पशुओं के लिए चारा, भूमि के कटाव पर रोक, शुद्ध व ताजी हवा, प्राकृतिक सुंदरता, वर्षा में सहायक एवं अतिवृष्टि के कारण नदियों में आई भयानक बाढ़ वन क्षेत्रों से होकर गुजरती है, उनका तेज  वेग कम हो जाता है।

उन्होंने कहा वृक्षारोपण कार्यक्रम युद्धस्तर पर चलाना चाहिए। खाली  भूमि, पहाड़ी क्षेत्र, ढलान क्षेत्र सभी जगह पौधा रोपण जरूरी  है।  लगातार जंगल कट रहे हैं, जिससे पर्यावरण संतुलन बिगड़ा है, वह संतुलन बनेगा तभी वनस्पति सुरक्षित रह सकती है। वन संपदा पर्यावरण के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर  पूूूजा शर्मा  ने कहा हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि हम एकजुट होकर पर्यावरण का संरक्षण करें। पर्यावरण की समृद्धि में  वृक्षारोपण करना होगा। इसके लिए नागरिकों को आर्थिक व तकनीकी सहायता दी जानी चाहिए।

पूजा शर्मा के विचार में मानव जीवन प्रकृति पर आश्रित है। प्रकृति के साथ दुश्मन की तरह नहीं, वरन् दोस्त की तरह काम करना शुरू करो और पर्यावरण फिर से मित्र की भांति काम करने लगेगा।”हम दिनोंदिन पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति लापरवाह होते जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप भविष्य में घातक परिणाम हो सकते हैं। पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होकर अगर ध्यान न दें तो जन-जीवन के लिए परिणाम घातक हो सकते हैं उन्होंने कहा धरती हरी भरी रहेगी वनों का विकास होगा तभी पर्याप्त मात्र में प्राणवायु आक्सीजन मिलेगी और यह धरती मानवता और सभ्यता के विकास के लिए सुरक्षित ठिकाना बना रहेगा । इस अवसर पर बौबी कौशल, बबीता , मीना शर्मा, उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here