Sunday, October 18, 2026
Home Chandigarh सुनाम के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री मान द्वारा घोषित 22.60 करोड़...

सुनाम के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री मान द्वारा घोषित 22.60 करोड़ रुपए के प्रोजैक्टों के लिए शुक्रगुजार हूँ: अमन अरोड़ा

चंडीगढ़/संगरूर, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत और आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत मान द्वारा विधान सभा हलका सुनाम उधम सिंह वाला के समग्र विकास के लिए लगभग 22.60 करोड़ रुपए के विकास प्रोजैक्टों का ऐलान करने के लिए धन्यवाद किया है। शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री मान ने आई.टी.आई. सुनाम में 1.66 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले स्टेडियम का नींव पत्थर भी रखा, जो नौजवानों में खेल को प्रफुल्लित करने में सहायक होगा।  

Advertisements

महान शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि भेंट करने के मौके पर साफ़-सुथरा और पारदर्शी प्रशासन देने और बगैर किसी पक्षपात के विकास कार्यों को पूरा करने सम्बन्धी मान सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किए गए ऐलान के अनुसार इन विकास कार्यों के मुकम्मल होने से सुनाम के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने चीमा में 4.46 करोड़ रुपए की लागत से सब-तहसील प्रशासनिक कॉम्पलैक्स बनाने का भी ऐलान किया है, जिससे चीमा के निवासियों को काफ़ी फ़ायदा होगा। इसके अलावा चीमा में 5.07 करोड़ रुपए की लागत से नया बस स्टैंड, लोंगोवाल में 3.58 करोड़ रुपए की लागत से नया स्टेडियम, लोंगोवाल में 2.54 करोड़ रुपए की लागत से नया बस स्टैंड बनाने का भी मुख्यमंत्री द्वारा ऐलान किया गया। सुनाम शहर में सिवरेज और जल सप्लाई का बचा हुआ काम 5.28 करोड़ रुपए की लागत से पूरा किया जाएगा।  

अमन अरोड़ा ने कहा कि पिछली सरकारों ने केवल झूठे वादे करके लोगों के साथ धोखा किया है, जबकि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के दूरदर्शी नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सत्ता में आने के बाद चार महीनों के अंदर ही लोगों के कल्याण के लिए कई बड़े और ऐतिहासिक फ़ैसले लिए हैं और उनको सफलतापूर्वक लागू भी किया है। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और शासन प्रणाली में सुधार लाने के लिए समर्पित होकर काम कर रही है।  

कैबिनेट मंत्री ने सुनाम निवासियों की सभी प्रमुख माँगों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा सुनाम के लोगों के साथ पुरानी यादें साझा करने के कारण लोग बहुत उत्साहित थे। अमन अरोड़ा ने आश्वासन दिया कि वह सरकार द्वारा उनको सौंपी गई हर जि़म्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here