
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कांग्रेस कमेटी होशियारपुर के उपाध्यक्ष हरीश आनंद ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार नशों के खात्में को लेकर पूरी तरह से गंभीर है तथा चार सप्ताह में सरकार ने लगभग नशों पर काफी हद तक काबू पा लिया है। उन्होंने कहा कि समस्या बहुत विकराल है तथा इस पर पूरी तरह से काबू पाने के लिए सरकार ने पूरी तरह से कमर कस ली है तथा सरकार ने टॅास्ट फोर्स का गठन करके अपना मंशा साफ कर दी है कि पंजाब में नशा बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हरीश आनंद ने कहा कि पिछले 4 सप्ताह में नशें में संलिप्त करीब 1500 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार


किया है तथा करीब 1300 मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने कहा कि जनता को सरकार द्वारा नशों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम को सहयोग देना चाहिए तथा नशा तस्करों की जानकारी टॉस्क फोर्स को देकर नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने में अपना बहुमूल्य योगदान डालना चाहिए।











