Thursday, October 15, 2026
Home Latest एक और बुरी खबर: सरोवर में डूबने से बच्चे की मौत

एक और बुरी खबर: सरोवर में डूबने से बच्चे की मौत

रिपोर्ट: वरिष्ठ पत्रकार राकेश राणा।
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गर्मी से निजात पाने के लिए सरोवर में नहाने गए एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर के वेरका इलाके में स्थित झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले कुछ बच्चे ट्रेन के माध्यम से जिला होशियारपुर की तहसील दसूहा आकर भीख मांगते थे। आज 20 अप्रैल को भीख मांगने आए तीन बच्चे प्राचीन पांडव सरोवर में नहाने के लिए चले गए। पता चला है कि तीनों बच्चों ने नहाने से पहले किसी नशीली पदार्थ का सेवन भी किया था। नहाने दौरान

Advertisements

दो बच्चे तो सुरक्षित बाहर आए गए परंतु तीसरा बच्चा पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला और कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। अन्य दो बच्चों से मिली जानकारी के अनुसार वह तकरीबन रोजाना ही अमृतसर से जहां आकर भीख मांगते है मृतक बच्चे का राकेश बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here