Thursday, October 15, 2026
Home hoshiarpur ऊना रोड़ पर गंजा स्कूल के समीप रिहायशी नक्शे पर बना डाली...

ऊना रोड़ पर गंजा स्कूल के समीप रिहायशी नक्शे पर बना डाली कमर्शियल इमारत, निगम ने शुरु की कार्यवाही

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के शिमला पहाड़ी चौक से पुराने ऊना रोड़ पर गंजा स्कूल के समीप एक इमारत इन दिनों काफी चर्चा में है। क्योंकि, इमारत के मालिक द्वारा निगम से रिहायशी नक्शा पास करवाए जाने के बाद उसे कमर्शियल बना दिया गया है तथा ध्यान में आने के बाद निगम द्वारा उसका कार्य रोका तो गया, लेकिन सवाल है कि इतनी बड़ी इमारत बनने के बाद ही नींद से जागना आखिर कितना सही?

Advertisements

जानकारी अनुसार ऊना रोड पर पिछले कुछ दिनों से एक इमारत का निर्माण तेजी से चल रहा था तथा पास नक्शे के पूरी तरह से विपरीत इमारत को कमर्शियल बनाया गया और पार्किंग के लिए जो जगह छोड़ी जानी थी उसे भी कवर कर दिया गया व बादरा बना दिया गया। जिससे दाल में काला जान पड़ता है कि आखिर किसकी शह पर इमारत का निर्माण हो गया। जानकारी अनुसार जैसा कि आप तस्वीर में देख रहे हैं कि जगह के मालिक द्वारा निगम से जो नक्शा पास करवाया गया है वह रिहायशी है तथा उसके हिसाब से एक भी ईंट नहीं लगाई गई। पता चला है कि मामले की शिकायत भी निगम पहुंच चुकी है तथा अधिकारियों ने इस संबंधी बनती कार्यवाही को अमल में लाना शुरु कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार नक्शे के विपरीत कार्य करने की किसी को इजाजत नहीं दी जा सकती तथा इसकी जांच करके इमारत को सील करने की कार्यवाही को अमल में लाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here