Friday, November 20, 2026
Home Crime शादी समारोह में जा रही कार बाइक से टकराई, 4 युवकों की...

शादी समारोह में जा रही कार बाइक से टकराई, 4 युवकों की मौत, 3 घायल

बिहार (द स्टैलर न्यूज़)। बिहार के बक्सर जिले में बृहस्पतिवार शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। राजपुर थाना क्षेत्र के चौसा-मोहनिया मार्ग पर सोनपा गांव के पास, शादी समारोह में जा रही एक कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisements

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में चौसा-मोहनिया मार्ग पर सोनपा गांव के समीप हुई।
अधिकारियों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के भटौरा गांव से बारातियों को लेकर रामगढ़-मोहनिया की ओर जा रही कार की एक मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। बाइक पर 3 लोग सवार थे। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के गहमर थाना क्षेत्र के भतौरा गांव निवासी इरफान अंसारी (25), अरबाज अंसारी (20) और बादल कुमार (30) के रूप में हुई है। तीनों कार में सवार थे। बाइक सवार की पहचान अरुण कुमार (22) के रूप में हुई है।

बक्सर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) गौरव पांडेय ने बताया, ”हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई। घायलों में से 2 को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के एक अस्पताल में भेजा गया है, जबकि एक अन्य बक्सर सदर अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here