
चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) का वार्षिक चुनावी इजलास तेजा सिंह समुद्री हाल में आयोजित हो चुका है। तेजा सिंह समुद्री हाल में वार्षिक चुनावी इजलास के दौरान चयन हुआ। हरजिंदर सिंह धामी को फिर से प्रधान बनाया गया है। सरदार रघुजीत सिंह विर्क को सीनियर उप-प्रधान (मीत प्रधान), सरदार गुरबख्श सिंह खालसा को जूनियर उप-प्रधान (मीत प्रधान) तथा सरदार गुरप्रीत सिंह झब्बर को जनरल सचिव (महासचिव) नियुक्त किया गया है।

एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को दोबारा प्रधान बनाए जाने के आसार पहले से ही थे। चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल के खेमे में पूरा आत्मविश्वास नजर आया। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि नई टीम का चयन सर्वसम्मति से हुआ है।













