Thursday, October 29, 2026
Home Himachal मोदी सरकार द्वारा घोषित बजट में हर वर्ग का रखा गया विशेष...

मोदी सरकार द्वारा घोषित बजट में हर वर्ग का रखा गया विशेष ध्यान: अर्चना चौहान

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बजट-2025 प्रस्तुत कर विकसित, आत्मनिर्भर एवं हर क्षेत्र में श्रेष्ठ भारत का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में किसान, गरीब, ग्रामीण, मध्यम वर्ग, महिला और बच्चों की शिक्षा, पोषण व स्वास्थ्य से लेकर स्टार्टअप इनोवेशन इन्वेस्टमेंट सहित हर वर्ग एवं क्षेत्र के उत्थान हेतु महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि इस दूरदर्शी, सराहनीय एवं स्वागत योग्य बजट प्रस्तुत करने हेतु प्रधानमंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि घोषित इस वर्ग में बुजुर्गों की छूट सीमा 50 हजार से बढ़कर 1 लाख हुई..अपडेटेड रिटर्न 4 साल तक भर सकेंगे। बजट 2025 में अब तक का सबसे बड़ा ऐलान: 12 लाख रुपये तक की कमाई पर 0 टैक्स किया गया है। किसानों की बल्ले-बल्ले  हुई हैं, किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़कर 5 लाख की गई हैं। इसके साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र में सबसे बड़ी घोषणा हुई है, जिसमें देश भर के सभी स्कूलों में ब्रॉडबैंड व्यवस्था से जोड़ा जाएगा।

कैंसर सहित अन्य 36 किस्म की गंभीर बीमारियों में मिलने वाली तमाम दवाइयां को टैक्स फ्री किया गया है। महिलाओं उद्यमी महिलाओं को 2 करोड रुपए तक लोन की व्यवस्था इस बजट में की गई है। किसान वर्ग मछुआरों के लिए बेहतरीन घोषणाएं हुई हैं। किसान क्रेडिट कार्ड के तहत लोन सीमा बढ़ाई गई है। होम डिलीवरी करने वाले तमाम युवा युवतियों बीमा कवर के दायरे में आएंगे तमाम बड़ी घोषणा की है जो हर वर्ग के लिए राहत और खुशी भरी खबर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here