Friday, November 20, 2026
Home Himachal वाहन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, कई फीट घिसटे बुजुर्ग, CCTV में...

वाहन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, कई फीट घिसटे बुजुर्ग, CCTV में कैद

हिमाचल (द स्टैलर न्यूज़)। सोलन के अस्पताल रोड पर एक तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग सड़क पर कई फीट तक घिसटते चले गए। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Advertisements

हादसे के बाद घायल बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। गनीमत रही कि उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई हैं और स्थिति नियंत्रण में है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here