गगरेट: दुपट्टे से हाथ-पैर बांध पति ने जबरन बनाए संबंध, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गगरेट (द स्टैलर न्यूज़)। पुलिस थाना गगरेट के तहत एक गांव में एक महिला ने अपने पति पर हाथ पैर बांध कर मारपीट कर यौन शोषण करने व अप्रकृतिक संबंध बनाने की शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements

पुलिस को दी शिकायत में पीडि़त महिला ने कहा कि उसकी उम्र &8 वर्ष है और उसकी शादी को करीब 20 साल हो चुके है। उसका पति मिस्त्री का काम करता है और शनिवार रात उसका पति रात को करीब दस बजे घर आया और आते ही पहले उसने मारपीट की और उसके दुपट्टे से उसके हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद उसके पति ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ जबरन संबंध बनाए। इसके अलावा उसने अप्राकृतिक तरीके से भी उसका शोषण किया। पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार करके महिला का मैडीकल करवाया। मैडीकल में अप्राकृतिक संबंध बनाने की पुष्टि हुई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here