Friday, November 20, 2026
Home Jammu & Kashmir JKSSB पेपर लीक में 20वीं गिरफ्तारी, दो गाड़ियां जब्त

JKSSB पेपर लीक में 20वीं गिरफ्तारी, दो गाड़ियां जब्त

जम्मू (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर में जेकेएसएसबी की अकाउंट असिस्टेंट परीक्षा में नकल कराने वाले हाई-टेक गिरोह पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। जम्मू पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 और कारों को जब्त किया है। जांच में सामने आया है कि नकल माफिया इन गाड़ियों को परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़ा करते थे और अंदर बैठे अभ्यर्थियों तक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के ज़रिए सवालों के जवाब पहुंचाते थे। इन 2 नई बरामदगियों के साथ ही इस पूरे मामले में अब तक जब्त किए गए वाहनों की कुल संख्या बढ़कर 6 हो गई है।

Advertisements

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि नकल करवाने के बदले अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूलने की योजना थी। पुलिस ने कुछ नकदी भी बरामद की है। यह रकम उन लोगों को दी जानी थी, जो परीक्षा केंद्रों के अंदर बैठे अभ्यर्थियों को नकल करवाने में मदद कर रहे थे। जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

पुलिस को शक है कि इस गिरोह के युवाओं ने सिर्फ जेकेएसएसबी की परीक्षा में ही नहीं, बल्कि अन्य सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से नकल कराई होगी। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क के पुराने मामलों और अन्य जुड़े लोगों की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here