Sunday, October 11, 2026
Home Crime मोर का शिकार करने वाले गुरदीप, चरण, करनैल व जसवीर गिरफ्तार, हथियार...

मोर का शिकार करने वाले गुरदीप, चरण, करनैल व जसवीर गिरफ्तार, हथियार बरामद

arrested-clip-art

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। जिला राजौरी के अंतर्गत वन क्षेत्र में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मोर को मारने के आरोप में पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के उपरांत हवालात में बंद कर दिया है।

Advertisements

पुलिस ने आरोपियों से अवैध शिकार में इस्तेमाल की गई 12 बोर की बंदूक बरामद करने के साथ आल्टो कार को सीज किया है। आल्टो कार संख्या नंबर जे.के.11बी-6099 में सवार चारों आरोपियों ने गाड़ी को सडक़ किनारे खड़ा कर जंगल मे घुस कर राष्ट्रीय पक्षी मोर को मार दिया। शिकार करने उपरांत लौट रहे आरोपियों को पुलिस ने काबू करके गिरफ्तार कर लिया।

रविवार-सोमवार की मध्यरात स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को गुप्त जानकारी दी कि कुछ लोग नौशहरा के गांव कलाल के वन क्षेत्र में मोर का शिकार कर रहे हैं।

पुलिस थाना प्रभारी नौशहरा सब इंस्पेक्टर अजाज परवेज के नेतृत्व में बाली पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। तलाशी दौरान पुलिस द्वारा 4 युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया जिनकी पहचान गुरदीप सिंह पुत्र जगजीत सिंह निवासी कनारा नोशहरा, चरण सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी नोनिहाल राजौरी, करनैल सिंह पुत्र चरण सिंह, नोनिहाल राजौरी व जसवीर सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी नोनिहाल राजौरी के रूप में हुई है।

पुलिस ने उनसे शिकार में इस्तेमाल की गई 12 बोर की बंदूक बरामद करके आल्टो कार को जब्त कर लिया जिसे जगजीत सिंह का बेटा गुरदीप सिंह चला रहा था। पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों से हथियार व मृत मोर बरामद किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here