सैर कर रहे युवक पर हमला करने के आरोप में सात लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज, जांच जारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। थाना सिटी पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर पांच लोगों को नामजद व 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार अभिनव पुत्र रामपाल सैनी निवासी कमेटी बाजार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 जून 2021 को रात करीब 10 बजे वह अपने पिता के साथ सैर कर रहा था। उसने बताया कि सैर करते हुए जब शिव सेना के कार्यालय के समीप मोड पर पहुंचा तो वहां पर इंजु बाला, उसका भाई सुनील कुमार दोनों निवासी कमेटी बाजार, परमिंद सिंह, जंगवीर सिंह, तनवीर सिंह सभी निवासी माउंट अवेन्यू व दो अज्ञात लोग खड़े थे।

Advertisements

उसने बताया कि जब वह वहां से आगे बढऩे लगा तो इंदुबाला ने उसकी तरफ इशार करते हुए ललकारा मारा व कहा कि यह उसे देख कर हंसता है व इसे जान से मार कर हंसने का नजारा बताओ। यह सुनकर वह वहां से जाने लगा तो उक्त लोगों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। परमिंदर सिंह ने अपनी रिवाल्वर का बट से उस पर वार किया, जो उसके नाक पर लगा। इसके बाद अन्य लोगों ने उस पर बेसबाल और अन्य हथियारों से हमला करके उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। शोर सुनकर जब लोग इकट्ठा हुए तो हमलावर वहां से भाग गए। अभिनव ने बताया कि उसके पिता उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। उसने बताया कि पहले उनके राजीनामे की बात चल रही थी, लेकिन बात सिरे न चढऩे पर उसने कार्यवाही के लिए पुलिस को शिकायत दी।

अभिनव ने बताया कि हमलावर उसके साथ रंजिश रखते थे। क्योंकि, कुछ दिन पहले जब वह सैर करते हुए फोन पर बात करते हुए उक्त स्थान से जा रहा था तो परमिंदर सिंह व इंदुबाला आदि कार के पास खड़े बातें कर रहे थे। इसी बीच इन्होंने कहा कि वह उन्हें देखकर हंस रहा है। इस पर उसने कहा कि वह उन्हें देखकर नहीं बल्कि अपने दोस्त के साथ फोन पर बात कर रहा है। उसने बताया कि इसी बात की रंजिश रखते हुए उन्होंने उस पर हमला किया है। पुलिस ने पीडि़त के बयानों पर उक्त पांच लोगों को नामजद करके कुल सात लोगों पर धारा 323/325/341/149 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here