Saturday, November 21, 2026
Home Crime झगड़ा सुलझाने गए भाजपा नेता की ह-त्या, पत्नी का TMC पर आरोप

झगड़ा सुलझाने गए भाजपा नेता की ह-त्या, पत्नी का TMC पर आरोप

पश्चिम बंगाल (द स्टैलर न्यूज़)। पश्चिम बंगाल में मालदा के ऋषिपुर इलाके में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चंदन मंडल की हत्या कर देने का समाचार है। बताया जा रहा है कि 45 साल के चंदन एक कार्यक्रम में हुई हाथापाई के बीच मामला सुलझाने के लिए आगे आए थे। इस दौरान किसी ने उनपर बेरहमी से वार कर दिया। मृतक नेता पहले से ही हृदय से जुड़ी समस्या से पीड़ित थे। ऋषिपुर के चांदपुर में षड़ानन कार्तिक पूजा के मौके पर मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान अचानक बिजली गुल हो गई। इस बीच नशे की अवस्था में कुछ युवकों के बीच मारपीट हो गई।

Advertisements

भाजपा नेता चंदन मंडल झगड़ा शांत करवाने आगे बढ़े थे कि तभी नशे में चूर एक शराबी युवक ने बेरहमी से उनकी पिटाई कर दी। मृतक चंदन की पत्नी पूर्णिमा मंडल ने घटना में लोकल TMC नेता कनाई चौधरी पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि TMC के लोग इस बात से चिढ़े हुए थे कि उन्होंने कार्तिक पूजा मेले की जिम्मेदारी संभाली। पूर्णिमा ने अपने पति की हत्या के लिए न्याय की मांग की है। वहीं, TMC ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here